Marco Trombetti

विविधता

अच्छे निवेशक हमेशा अच्छे नेताओं को ढूंढ निकालते हैं। जबकि, विशेष निवेशक शानदार उद्यमियों को ढूंढ निकालते हैं।

एक शानदार उद्यमी को ‘बनाना’ न केवल असंभव है, उसे ढूंढ निकालना उससे भी मुश्किल। ज्यादातर लोगों ने अनदेखा करने के बाद ऐसे शानदार उद्यमी दिखाई देते हैं।

आप उनको उभरते हुए भाप नही पाऐंगे। वे अतीत में सफल रहे रूढ़िवादी लोगों में फिट बैठते नही; वे भिन्न होते हैं। हम सभी जानते हैं कि सफल उद्यमियों की कई विशेषताएं में जुनून और ज़िद शामिल हैं, लेकिन मेरे हिसाब से कुछ और ही है जो उनकी सफलता का सबसे बडा रहस्य है: उनकी विविधता।

विविधता सफल अन्वेषकों का एक आम तत्व है।

हमारे दिमाग पैटर्न की पहचान करना भली-भांति जानते हैं। हम उन लोगों की विशेषताओं को परखने में माहिर हैं जो अतीत में सफल रहे हैं और उनके लक्षणों से नवागंतुकों को तौलते हैं। हमारे माता-पिता, दोस्त और मालिक हमें सलाह के साथ ईन पैटर्नो में फिट करने की कोशिश करते रहते हैं: ‘आपको यहां अध्ययन करना चाहिए, आपको इन लोगों से मिलना चाहिए, आपको इस तरह से कपड़े पहनने चाहिए, आपको इसे एक निश्चित तरीके से करना चाहिए’। वे चाहते हैं कि आप सफल हों और इसी वजह से वे आपको पैटर्न मे फिट करने का प्रयास करते रहते हैं। वे वास्तव में आपकी मदद करना चाहते हैं। वास्तव में वे यह नही समझ पाते कि वे आपकी विविधता को सीमित करते हैं और ऐसा करने से वे आपकी सफलता की सीमा को सीमित कर रहे हैं। किसी को पैटर्न में ढालने पर मजबूर करने से एक मामूली सफल व्यक्ति बनाने में मदद हो सकती है, लेकिन वास्तव में विद्रोही लोग ही सफल होते हैं। वे पैटर्न का पालन नही करते हैं – वे नए की रचना करते हैं।

वे बाहर निकाले हुए हैं, वे बाएं हाथ के हैं, वे डिस्लेक्सिया ग्रस्त है, उनमें भावनात्मक विकार हैं, वे आप्रवासी, अल्पसंख्यक, भोले-भाले, अभित्रस्त, परेशान और अन्य वो सब कुछ हैं जिन्हें सामान्य लोग कमजोरी मानते हैं। बिल गेट्स, स्टीव जॉब्स, एलन मस्क: ये सभी इन श्रेणियों में से एक से अधिक में फिट बैठते हैं।

मैंने जो अभी-अभी लिखा है, संभवतः सफलता के एक नए पैटर्न की पहचान करने के लिए आपके दिमाग पर जोर देता हैं। लेकिन यह दृष्टिकोण अब भी गलत ही है। अगले खोजकर्ता फिर अलग होंगे।

हर एक चीज जो आपको अलग बनाती है, आपको एक अनुचित प्रतिस्पर्धी का फ़ायदा हर एक चीज जो आपको अलग बनाती है, आपको एक अनुचित प्रतिस्पर्धी का फ़ायदा प्रदान करती है। समाज ने पिछली सफलता से प्रेरित होकर पक्षपातपूर्ण पैटर्न से मिलाप करने की वजह से उत्कृष्टता को अनदेखा किया जाता हैं, जिसकी वजह से विशाल अवसर मौजूद होते है। आप दुनिया को एक अलग ही दृष्टिकोण से देखते हैं। आप उन समस्याओं का सामना करते हैं, मुक़ाबला करते हैं, रोकथाम करते हैं और हल करते हैं जिनका दूसरों को कभी अता-पता ही नही होता। आपके पास एक अलग नजरिया हैं और आप समस्याओ को हल करने के लिए स्वयं को प्रशिक्षित करते हैं।

हम सभी विविध हैं। कोई भी दो मनुष्य पूरी तरह से समान हो ही नही सकते। आपकी विविधता एक ऐसी संपत्ति है जिसका शायद आप कभी सही से इस्तेमाल ही नहीं करते। यदि आप वास्तव में सफल होना चाहते हैं तो विविधता को स्वीकारें, गले लगाएं और प्यार करें। अपनी विविधता में निवेश करें और किसी को इसे सीमित न करने दें।

यदि आप अपनी विविधता में निवेश करना नही चाहते हैं, तो कम से कम इसका सम्मान करें: शायद किसी वैविध्यसभर व्यक्ति के लिए आप काम करना पसंद करें।